युवक बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. घटना मंगलवार रात करीब दो बजे की है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात चोर समझकर लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला. उसके साथ एक और युवक था जो पकड़ा गया है. घटना बीते मंगलवार रात करीब दो बजे की है. युवक बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोरगामा का रहने वाला था. सनोखर थाना क्षेत्र की रहने वाली तीन बच्चे की मां से फोन पर संपर्क हुआ था. मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर घर वाले देख रहे हैं. महिला ने भी बताया कि युवक जबरदस्ती उससे फोन पर बात करता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.