दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में 11-12-2022 से 15-12-2022 तक फिट इण्डिया स्कूल वीक का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत तिसरे दिन योग, हरडल, हुपला रेस, सेक रेस, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, डॉज बॉल का आयोजन किया गया।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की प्राचार्या श्रीमति निर्मला सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वस्थ एवं निरोग भारत का निर्माण करने के लिए फिट इण्डिया अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को फिट इण्डिया स्कूल क्वीज और फिट इण्डिया फिटनेस वीक का आयोजन पूरे देश एवं प्रदेश के प्रमुख स्कूलों में किया जा रहा है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजनांदगाँव भी उन चुनिंदा स्कूलों में शामिल है। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव को फिट इंड़िया द्वारा छत्तीसगढ़ से एक मात्र स्कूल के रूप में चयनीत किया गया है। इसका आयोजन 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होगा।

फिट इण्डिया स्कूल वीक में विभिन्न खेलो का समावेश किया गया है 14-12-2022 को मेगा इवेंट का आयोजन किया जायेगा जिसमें बोशुबॉल, स्वीसबॉल, पैराशूट, मिलिट्री रोप, बैटल रोप की विभिन्न एक्सरसाइज , योगा, बॉस्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, और अन्य विभिन्न खेल को शामिल किया गया है।
