दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुम नगर स्थित घर पर सोमवार सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच करने ईडी की टीम आई है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज तड़के छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और अन्य कई स्थानों पर कार्रवाई कर रही है.
यह खबर अपडेट हो रही है…