महाराष्ट्र साइबर सेल के एडीजी मधुकर पांडेय ने बताया कि हमने कई वेबसाइट्स को बहाल कर लिया है। कई की बहाली का काम चल रहा है।
देश में मंगलवार को बड़ा सायबर हमला हुआ। देश की 500 से ज्यादा वेबसाइट को हैक किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की साइट समेत 70 वेबसाइट शामिल हैं। इनमें से तीन सरकारी हैं। मामले में मलेशिया व इंडोनेशिया के हैकरों पर शक जताया गया है।
महाराष्ट्र साइबर सेल के एडीजी मधुकर पांडेय ने बताया कि हमने कई वेबसाइट्स को बहाल कर लिया है। कई की बहाली का काम चल रहा है। निजी यूनिवर्सिटीज की वेबसाइट्स हैक करने के बाद राज्य की 70 से ज्यादा वेबसाइट्स पर हमला किया गया। इनमें से तीन सरकारी थी। हैक की गई वेबसाइट की संख्या 500 से ज्यादा है।
एडीजी पांडेय ने कहा कि देश में चल रहे सांप्रदायिक तनाव के बीच कई साइबर हैकरों ने मिलकर यह हमला बोला। देश में कई वेबसाइटों को हैक किया गया है। मामले में दो देशों मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों के नाम सामने आ रहे हैं। यह गिरोह भारत में सक्रिय है या नहीं, इस बारे में हमें अभी जानकारी नहीं मिली है।
ठाणे पुलिस के डीसीपी सायबर सेल सुनील लोखंडे ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे पुलिस वेबसाइट हैक की गई। तकनीकी विशेषज्ञों ने डाटा व वेबसाइट को बहाल कर लिया है। मामले की जांच जारी है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने राज्य की सायबर सेल को सरकारी वेबसाइट्स व अन्य के हैक होने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ठाणे पुलिस की वेबसाइट के हैक होने की भी जांच शुरू कर दी गई है।
साइबर अटैक क्या है? (Cyber Attack in Hindi)
साइबर अटैक एक प्रकार का अपराध होता है। जिसे इंटरनेट द्वारा किया जाता है। इस अपराध को करने वाला व्यक्ति “साइबर क्रिमिनल” कहलाते हैं। साइबर क्रिमिनल इलेक्ट्रॉनिक टूल्स व सॉफ्टवेयर के द्वारा इंटरनेट उपयोगकर्ता के कंप्यूटर सिस्टम तथा नेटवर्क को संक्रमित कर देते हैं और उस सिस्टम से सभी जरूरी डेटा या जानकारियों को चुरा लेते हैं। डाटा की चोरी करने के बाद ये अपराधी कंप्यूटर उपयोगकर्ता से पैसे की माँग करते है।
आज रोज इंटरनेट पर अलग-अलग प्रकार के साइबर हमले किए जाते हैं। जिसकी सहायता से अपराधी किसी कंप्यूटर सिस्टम को डिसेबल या लॉक भी कर सकते है। इन प्रकार के हमलो को करने के लिए। साइबर क्रिमिनल अलग-अलग प्रकार के साइबर अटैक का प्रयोग करते हैं। जिन के बारे में आगे चर्चा करेंगे।→