महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पहले हाथ से सत्ता निकल गई वहीं अब पार्टी को बचाने की जद्दोजहद जारी है. जिसमें हर रोज नया मोड़ आ जाता है. अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुंबई के ट्राइडेंट होटल में शिवसेना शिंदे गुट की बैठक में शिवसेना के 13-14 सांसद ऑनलाइन उपस्थित हुए थे.
बता दें कि, पहले ही शिवसेना के 55 विधायक दो गुटों में बंट गए हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे को 40 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जबकि 15 विधायकों पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के साथ हैं.