धमतरी 30 नवम्बर 2022कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने प्राकृतिक आपदा के दो प्रकरणों में मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकरेल तहसील के बीजापुर निवासी श्री बिरेन्द्र की मुरूमसिल्ली जलाशय में डूबने से मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी श्रीमती रामकुंवर कोर्राम को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह नगरी तहसील के ग्राम लिखमा के श्री समीरदास मानिकपुरी की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके पिता श्री संतोषदास मानिकपुरी को आरबीसी 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।