त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2022-23 मद्देनजर धमतरी त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2022-23 के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा महाप्रबंधक, एनआरडीए, रायपुर प्रेम कुमार पटेल को धमतरी जिले के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) पी.एस.एल्मा ने सामान्य प्रेक्षक को जिले के तीनों विकासखण्ड धमतरी, कुरूद, नगरी और नगर पंचायत आमदी स्थित निर्वाचन क्षेत्रों का भ्रमण कराने के लिए सहायक संचालक, कौशल विकास प्राधिकरण शैलेन्द्र कुमार गुप्ता को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया है।