छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर से आतंक मचाना शुरू कर दिया है। पुलिस मुखबिरी के शक में बार-बार नक्सलियों के निशाने पर ग्रामीण आ रहे है। अब नक्सलियों ने एक उप सरपंच की अगवा कर हत्या कर दी। उसका शव गांव में ही फेंककर भाग निकले। मारे गए उप सरपंच का भाई भी सरपंच है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक बार फिर नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी। इस बार नक्सलियों ने उप सरपंच को निशाना बनाया है। नक्सली मंगलवार देर रात उसे घर से अगवा कर ले गए थे। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उसे मार डाला। फिर गांव में शव फेंककर भाग निकले। युवक का भाई भी सरपंच है। वारदात की पुष्टि SP शलभ सिन्हा ने की है। मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का है।
घर में घुसकर किया था अपहरण
जानकारी के मुताबिक, गांव हुर्रापिंजोडी निवासी मनकेर हुर्रा (35) उप सरपंच था। उसका भाई भी गांव का सरपंच है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात 5-6 नक्सली उसके घर में घुस गए। इसके बाद मनकेर को अगवा कर अपने साथ ले गए और जंगल में धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव गांव में ही फेंक दिया। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
जवानों की टीम मौके पर पहुंची, सर्चिंग जारी
आमाबेड़ा थाने से जवानों की एक टीम गांव पहुंची। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गांव नक्सल प्रभावित है। उप सरपंच की हत्या नक्सलियों ने क्यों की है, इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस मुखबिरी के संदेह में हत्या की आशंका जताई जा रही है। जवानों ने जंगल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया है। जवानों के लौटने का इंजतार किया जा रहा है।
इस साल ले चुके आठ लोगों की जान
- 10 नवंबर : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एक युवक को मारकर फेंका था।
- 27 अगस्त : कोंडागांव में एक ग्रामीण की जान ली।
- 2 मई : दंतेवाड़ा के कटेकल्याण इलाके के एक कोटवार की हत्या।
- 28 अप्रैल : दंतेवाड़ा के ही नीलावाया में एक दिव्यांग युवक की हत्या।
- 17 मार्च : बीजापुर जिले के मद्देड क्षेत्र में पास्टर की हत्या।
- 10 फरवरी : दंतेवाड़ा के टेटम में युवक की हत्या कर दी थी।
- 7 जनवरी : बीजापुर के जांगला क्षेत्र में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर अपने ही दो साथियों की हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने भोंगी पोयाम और कोतरापाल को गद्दार बताते हुए मार दिया था।
- 6 जनवरी : बीजापुर में ही नक्सलियों ने अपने एक साथी कमलू पुनेम और उसकी बहन को भी जनअदालत लगाकर मारा था। बाद में बताया था कि भाई-बहन पुलिस की मुखबिरी करते थे।
अब तक इतनों को मारा
- पिछले कुछ महीनों में इतनों को मारा 17 नवंबर 2020 को नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जनअदालत लगा कर 2 युवकों की हत्या की थी।
- 21 अक्टूबर 2020 को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आरक्षक को अगवा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या की थी।
- साल 2020 में ही नक्सलियों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2 युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर गला रेत का हत्या की थी।
- साल 2020 में कांकेर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगा कर एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी।
- साल 2020 में कांकेर जिले में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। इस पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।
- साल 2020 में सुकमा जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या कर दी थी।
- नवंबर 2021 में सुकमा जिले में जनअदालत लगाकर माओवादियों ने 2 युवकों की हत्या की थी। इनपर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था।
- नवंबर 2021 में नक्सलियों ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जनअदालत लगाकर 1 ग्रामीण की हत्या की थी।
- जनवरी 2022 में बीजापुर जिले में अपने ही एक साथी कमलू पुनेम को जनअदालत लगाकर मारा।
- जनवरी 2022 में ही बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में अपने ही 2 साथी भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी पर पुलिस मुखबिरी का शक कर उन्हें भी जनअदालत लगा कर मौत की सजा दी।
- 10 फरवरी को माओवादियों ने दंतेवाड़ा जिले के टेटम में एक युवक की हत्या कर दी थी।
- 17 मार्च को माओवादियों ने बीजापुर जिले के मद्देड थाना क्षेत्र में एक पास्टर की हत्या की थी।
- 28 अप्रैल को दंतेवाड़ा के नीलावाया में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर दी।
- 2 मई को दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण इलाके के एक कोटवार को मारा था।
- 27 अगस्त को कोंडागांव जिले में एक ग्रामीण की जान ले ली।
- 10 नवंबर 2022 को CG-तेलंगाना राज्य की सीमा पर एक युवक को मारकर फेंक दिया था।