राजनंादगांव 1 मई। नवागत आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज निगम के अधिकारियों के साथ स्टेशन रोड स्थित धनवंतरी मेडिकल स्टोर, टाकाघर, मोहड़ स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मोहारा फिल्टर प्लांट एवं प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत मोहारा में निर्मित आवासो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी से जानकारी ली।धनवंतरी मेडिकल स्टोर में निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री गुप्ता ने दवाई की उपलब्धता एवं बिक्री की जानकारी ली उन्होंने कहा कि दवाई का स्टाक बढ़ाये और प्रचार प्रसार करे। उन्होंने प्रतिदिन दवा खरीदने आने वाले ग्राहकों की जानकारी लेते हुये कहा कि बाहर बोर्ड लगावे तथा बोर्ड में सभी दवाईयों के नाम और उनके प्रचलित मूल्य एवं धनवंतरी मेडिकल के मूल्य को प्रदर्शित करे, जिससे लोगों को दवा के मूल्य का अंतर मालूम हो सके, ताकि वे इससे होने वाले लाभ को जान ले। टाकाघर निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोटर प्रतिपालन विभाग द्वारा चलने वाली सभी गाड़ियों की जानकारी ली, साथ ही पानी सप्लाई टैंकरों की जानकारी ली। प्रभारी अधिकारी ने गाड़ियों की जानकारी देते हुये बताया कि मांग अनुसार विभिन्न आयोजनों एवं पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल सप्लाई की जाती है। आयुक्त श्री गुप्ता ने बिगडे वाहनों की मरम्मत कर सभी वाहने दुरूस्त रखने के निर्देश दिये, ताकि पेयजल सप्लाई में परेशानी न हो।निरीक्षण की कडी में आयुक्त श्री गुप्ता मोहड़ स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुच ट्रीटमेंट की प्रक्रिया की जानकारी ली। संबंधित अधिकारी ने बताया कि 6.2 एमएलडी. प्लांट निर्माण किया गया है, जहॉ शहर के गंदे पानी को उपचारित किया जाता है, उपचारित पानी को नाले के माध्यम से कृषि कार्य के लिये उपयोग किया जाता है। आयुक्त श्री गुप्ता ने उक्त पानी का निर्माण कार्य आदि के लिये उपयोग में लाने दिये जाने निर्देशित किये। मोहारा फिल्टर प्लांट विजीट के दौरान उन्होंने पानी की फिल्टर प्रक्रिया को देख अधिकारियों से जानकारी ली। संबंधित अधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि नये एवं पुराने तीन प्लांट क्रमशः 10, 17 व 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट से शहर के टंकियों में पानी भर पेयजल सप्लाई की जाती है। आयुक्त श्री गुप्ता ने एलम व क्लोरिन के भंडारण की जानकारी लेकर पर्याप्त भंडारण कर अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये, ताकि ग्रीष्म ऋतु में नागरिकों केा पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके।प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत मोहारा में निर्मित 145 आवास का निरीक्षण कर आबंटित आवासों की जानकारी ली। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि 95 आवास विधिवत प्रक्रिया कर लाटरी के माध्यम से आबंटित किया गया है, जिनमें से लगभग 25 लोग निवासरत है। आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि शेष लोगों को भी आबंटित आवास में निवास करने प्रेरित करे। इसके अलावा अवैध रूप से निवासरत लोगों को नोटिस जारी कर आवास रिक्त करावे। साथ ही निर्माणाधीन आवासों के निर्माण में तेजी लाकर आवास निर्माण जल्द पूर्ण करावें, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र. सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, उप अभियंता श्री दीलिप मरकाम व श्री अनिमेश चंद्राकर, अमृत मिशन के पी.डी.एम.सी श्री विकास मेगी उपस्थित थे।नगर निगम द्वारा गांधी सभागृह में श्रम तिहार का आयोजनमहापौर, आयुक्त सहित जन प्रतिनिधियों, पार्षदों, गणमान्य नागरिकों, श्रमिक संगठन व पत्रकार बंधुओं ने लिया बोरे बासी का आनंदराजनंादगांव 1 मई। अंतर्राष्ट्रीय मजदूरी दिवस के अवसर पर आज नगर निगम द्वारा गांधी सभागृह में श्रम तिहार का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख सहित छ.ग. अत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री हफीज खान, छ.ग. खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल, छ.ग. सिंधी अकादमी के सदस्य श्री अशोक पंजवानी, छ.ग. बाल संरक्षण आयोग की सदस्य श्री संगिता गजभिये, पूर्व महापौर श्री सुदेश देशमुख, निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, इंटक के श्री जयनारायण सिंह, छ.ग. मुक्तिमोर्चा के श्री प्रेमनारायण वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, गणेश पवार, राजेश गुप्ता चम्पू, वरिष्ठ सभापति श्री समद खान, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे व श्री अमीन हुड्डा, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, शरद पटेल,नामंकित पार्षद श्री मामराज अग्रवाल व श्रीमती प्रतिभा बंजारे, पूर्व पार्षद श्री नारायण यादव, श्री जितेन्द्र शर्मा, श्री रूपेश दुबे, श्रीमती माया शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि श्री संचिन टुरहाटे के अलावा व्यपारी संगठनों, श्रमिक संगठनों, स्वच्छता दीदीयों, श्रमिको तथा अधिकारियों व कर्मचारियों ने 150 से अधिक की संख्या में बोरे बासी खाकर श्रम तिहार को सफल बनाया।कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना किया, तत्पश्चात राजगीत के माध्यम से श्रम तिहार का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महापौर श्रीमती देशमुख, आयुक्त श्री गुप्ता तथा पार्षदों ने सभी अतिथियों को तिलक लगाकर, गमछा व श्रीफल भेट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने चटनी, प्याज, अचार व भाजी के साथ बोरे बासी का लुप्त उठाया।श्रम तिहार के अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस की बधाई देते हुये कहा कि प्रदेश् के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी ने इस पावन दिवस को बोरे बासी खाकर यादगार बनाने की अपील की थी, उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में श्रम तिहार बोरे बासी खाकर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश श्रमिक बाहुल्य कृषि प्रधान प्रदेश है, जहा के लोग मेहनत मजदूरी करते है, इनका प्रमुख आहार बोरे बासी है, बोरे बासी खाने से शरीर में ताजगी आती है और काम करने की क्षमता में वृद्धि होती है। बोरे बासी छत्तीसगढ़ का प्रचलित खाद पदार्थ है। जिसे चटनी, भाजी, आचार व प्याज के साथ खाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज हमारे श्रमिक साथियों के साथ हमारे जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पार्षदगण, पत्रकार बंधु एवं अधिकारी कर्मचारी बोरे बासी का आनंद लिये। 150 से अधिक लोगों ने उपस्थित होकर बोरे बासी खाकर श्रम तिहार को यादगार बनाया । आज के इस पावन अवसर पर मै हमारे श्रमिक साथियों के स्वथ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करती हूॅ।