मोगा के धर्मकोट के गांव लोहगढ़ में एक युवक ने अपने बड़े भाई की तलवारों से वार कर हत्या कर दी। मृतक सुखजीत सिंह नशे का आदी था। वह अक्सर अपनी मां से मारपीट करता था और पैसा मांगता था। ये बात उसके छोटे भाई जसवंत सिंह को बर्दाश्त नहीं होती थी। गुरुवार रात ऐसे ही झगड़े के बाद जसवंत ने तलवारों से काट कर सुखजीत की हत्या कर दी। दोनों भाई खेत मजदूर का काम करते थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी धर्मकोट रविंदर सिंह ने बताया कि मृतक सुखजीत सिंह नशे का आदी था और अपनी मां हरजिंदर कौर के साथ आए दिन मारपीट करता था। इसके चलते उसके छोटे भाई जसवंत सिंह ने सुखजीत सिंह की हत्या कर दी है।