लिव-इन रिलेशनशिप का एक बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाने वाली सीमा को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसके साथ ऐसा हो जाएगा। वह प्रेमी जोगेंद्र के परिवार के साथ ही रहती थी। वहीं प्रेमी के साथ रहने के दौरान वह गर्भवती हुई तो जोगेंद्र के परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद आरोपी जोगेंद्र ने पत्नी के साथ सीमा को मारने की साजिश रच डाली। फिर बाद में उसने सीमा को मौत के घाट उतार दिया। सीमा को इतनी बेरहमी से मारा गया कि उसकी लाश देख लोगों की रूह कांप गई।
गंगानगर का है मामला
यह मामला मेरठ में गंगानगर का है। पुलिस के अनुसार लिव-इन में रह रही युवती सीमा को आरोपी जोगेंद्र और उसकी पत्नी ज्योति ने साजिश के बाद मौत के घाट उतारा है। सीमा गर्भवती हो गई थी, जिससे जोगेंद्र के परिवार को चिंता सताने लगी थी कि वह उनके घर आकर रहेगी।