बरेली में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी को नए कपड़े दिलाने के बहाने कुछ लोगों ने होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे धमकी देकर घर के पास ही छोड़ गए। पीड़ित किशोरी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बारादरी क्षेत्र निवासी एक किशोरी सात मई को बाजार में कपड़े खरीदने गई थी। आरोप है कि अच्छा कपड़ा दिखाने के बहाने एक महिला और चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। बाद में पटेल चौक के पास एक होटल में ले जाकर उसके साथ छह दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी इधर, किशोरी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस तलाश करने लगी तो आरोपियों ने 13 मई को किशोरी को घर के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे धमकी भी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। गुरुवार को पीड़ित किशोरी के परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने साहिल, सबा, रियास, अमन और फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।