धीमी निर्माण पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, पुल-पुलिया और सडक को दिसम्बर तक पूर्ण करने के दिये निर्देश32 किलोमीटर में से 28 किलोमीटर का कार्य पूर्ण, वहीं 60 में से 4 पुल-पुलिया निर्माणाधीनसड़कों के निर्माण और मरम्मत होने से दुर्गम वनांचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की होगी सुगम सुविधानारायणपुर, 30 नवम्बर 2022कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कन्हारगांव, कड़ेमेटा, कड़ेनार और बोदली पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क पल्ली-बारसूर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इस सड़क पर निर्मित किये जा रहे पुल-पुलिया की प्रगति, सड़क निर्माण, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मौक पर धीमी निर्माण गति पर कलेक्टर ने नाराजगी जतायी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य को द्रुत गति से संचालित करें और दिसम्बर तक सड़क निर्माण कार्य को पूरा करें। इस दौरान अधिकारियों ने उक्त मार्ग में बनाये जा रहे पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।32 किलोमीटर में से 28 किलोमीटर का कार्य पूर्ण वहीं 60 में से 4 पुल-पुलिया निर्माणाधीनज्ञात हो कि पल्ली-बारसूर सड़क नारायणपुर जिले से 32 किलोमीटर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमे से 28 किलोमीटर में कार्य किया जा चुका है, वर्तमान में 4 किलोमीटर में कार्य चल रहा है। इस सड़क में कुल 60 छोटे-बड़े पुल पुलिया थे, जिसमें से मात्र 4 पुल-पुलिया के निर्माण करना बाकी है, जिसे दिसम्बर अंत तक पूरा कर दिया जाएगा।सड़कों के निर्माण और मरम्मत होने से दुर्गम वनांचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की होगी सुगम सुविधा- कलेक्टरइस दौरान कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि पल्ली-बारसूर सड़क के बन जाने से जिलेवासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। इससे क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सहित शासन अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सकेगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों से बेहतर कनेक्टेविटी के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं