राजनांदगांव 19 दिसंबर। स्थानी तेलीपारा स्थित एकता साड़ी के संचालक गौतम चंद जी बैद (71) आत्मज स्वर्गीय लूणकरण जी बैद का बीती रात 12:15 बजे निधन हो गया। आज सुबह तेलीपारा स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकली जिसमें समाज के लोग तथा व्यापारी गण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
श्री बैद पूर्व ससदीय सचिव श्री लाभचंद बाफना, अशोक कुमार जी बाफना ,चंचल कुमार जी बाफना (अहिरवारा) के जीजाजी थे। आज सुबह 10:30 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया । मुक्तिधाम में उन्हें मुखाग्नि उनके भतीजे जीवन चंद जी बैद ने दी।