अनिल एडवरटाइजिंग में पैसा लगाने से 15 फीसद कमीशन, प्राफिट और जीएसटी जैसे फायदे का लालच दिया।
Raipur-तेलीबांधा थाना पुलिस ने एक निजी जैनल के एडवरटाइजिंग मार्केटिंग मैनेजर बताकर 76 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। आरोपित अनिल नायर एक करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद है। यह ठगी का दूसरा मामला दर्ज किया गया है।
तेलीबांधा थाना पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी पदम जैन से जुलाई 2019 में अनिल नायर खुद को एक न्यूज चैनल का एडवरटाइजिंग मार्केटिंग मैनेजर बताया। अनिल एडवरटाइजिंग में पैसा लगाने से 15 फीसद कमीशन, प्राफिट और जीएसटी जैसे फायदे का लालच दिया।फर्जी दस्तावेज भी दिखाए ताकि कारोबारी को उस पर विश्वास हो जाए। उन फर्जी दस्तावेज को कारोबारी से 76 लाख लेकर अनिल ने सौंप दिया। बाद में कारोबारी को पता चला कि आरोपित न्यूज चैनल से जुड़ा हुआ नहीं है। दस्तावेज भी फर्जी हैं। तो उसने रुपये वापस देने की मांग की। अनिल ने 30 लाख रुपये दे दिए और बाकि की रकम लौटाने से इंकार कर दिया।
ऐसे की ठगी: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खम्हारडीह निवासी पदम कुमार जैन ने आरोपी अनिल नायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. नायर पर आरोप है कि उसने प्रार्थी से कुछ साल पहले संपर्क किया. उसके बाद न्यूज चैनल में फायदा कराने का भरोसा दिलाया. मार्केट में तगड़ा प्रॉफिट होने का भरोसा दिलाया. इसके बाद बारी-बारी से लगभग 76 लाख रुपए वसूल कर लिए. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. जिसमें वो जेल भी जा चुका है. फिलहाल इस मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कार्रवाई की जा रही है.
इस मामले में आरोपी अनिल नायर कुछ महीने पहले भी धोखाधड़ी के ऐसे ही मामले में गिरफ्तार हो चुका है । रायपुर शहर के रियल एस्टेट कारोबारी उधम सिंह गरचा ने पुलिस को बताया था कि अनिल ने न्यूज चैनल में पैसा लगाने के नाम पर उधम सिंह गरजा से भी 1 करोड़ रुपए लिए थे।