राजनांदगांव – 12 जुलाई 2009 को शहीद हुए शहीदों के श्रद्धांजलि एवं सम्मान में 11 जुलाई को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में प्राचार्य डॉक्टर के. एल. टांडेकर के नेतृत्व मे एवं रेडक्रॉस, रेडरिबन , एनसीसी, विभिन्न सामाज सेवी संगठन, संस्था एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एन. जागृत की उपस्थिति में प्राध्यापक रेशमी साहू ने रक्तदान किया।
रेशमी साहू बताया कि सिर्फ एक यूनिट रक्तदान करके आप तीन लोगों की जान बचा सकते हैं, रक्तदान महादान है लोगों द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगो का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए रक्तदान करना न केवल मानवीय है, बल्कि स्वयं के लिए भी लाभकारी है।
इस कार्यक्रम में लगभग 350 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने उपस्थित युवाओं का उत्साहवर्धन किया एवं अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सहायक प्राध्यापकों की उपस्थित रही।