खैरागढ़ में नगर पालिका के आम चुनाव व शहर के वार्ड 17 में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने मैदानी तैयारी तेज कर दी है।
सोमवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें। साथ ही निर्वाचन के लिए वाहन की व्यवस्था, प्रशिक्षण दल का गठन, लेखन सामग्री, मतपत्र, मतपत्र पेटी, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति, सामग्री वितरण, स्ट्रांग रूम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था अवश्य रहे।
बैठक में कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य है। इसे गंभीरता से लेते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करना है। निर्वाचन में सभी पदाधिकारियों तथा विभागों के कार्य स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में उपयोग होनी वाली सामग्रियों का चेक लिस्ट तैयार की जाए और इसके अनुरूप कार्य करें।
चुनाव से संबंधित सभी कार्यों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने स्टांग रूम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने कहा।
दिशा-निर्देशों का होगा पालन बैठक में कहा गया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मतदाता केंद्र में सेनेटाईजर, थर्मल स्केनर और मास्क लगाना अनिवार्य किया जाएगा। हर केन्र में मतदान क्षेत्र का नाम, तिथि, मतदान का समय सहित अन्य आवश्यक जानकारी का लेखन जरूर करें। कलेक्टर सिन्हा ने अधिकारियों को जाबो कार्यक्रम के अंतर्गत जागव बोटर की शपथ दिलाई।