दिल्ली . पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का रात करीब 9:30 बजे निधन हो गया है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. 92 वर्षीय पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. पूर्व पीएम के निधन के बाद देश में शोक की लहर दौड़ गई. कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में चल रहे दो दिवसीय अधिवेशन को स्थगित कर दिया है. कर्नाटक में मौजूद खरगे, राहुल सहित कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता अब दिल्ली लौट रहे है.
डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. इससे पहले वह भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके हैं. नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था के उदारीकरण में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. मनमोहन सिंह ने आर्थिक उदारीकरण को उपचार के रूप में प्रस्तुत किया और भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व बाज़ार के साथ जोड़ दिया. पूर्व पीएम सिंह भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर भी रहे है.