लाल बहादुर नगर: आकाश महिला एवम विद्यार्थी कल्याण संस्थान, लाल बहादुर के तत्वाधान में नव वर्ष के अवसर पर जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनभावन सिंह उइके, विशिष्ठ अतिथि श्री पूनाराम सिन्हा, श्रीमती उषा यदु ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिन्हा ने अपने उद्बोधन के माध्यम से आए हुए अतिथियों एवम विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों की उपलब्धियों को आम जनता से परिचित करवाया गया। इस तारतम्य में कु. योगिता उइके को उनके एम. बी. बी. एस. में चयन होने पर संस्थान की ओर से उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अपने विद्यार्थी साथियों को संबोधित करते हुए कु.योगिता ने कहा कि कठिन मेहनत और संघर्ष का कोई विकल्प नही है।

परेशानियां आएंगी, पर हमे उनसे घबराकर भागना नही है।इसी तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र प्रस्तुति हेतु श्री झंमेश्वर प्रसाद साहू, श्री खुमेश चन्द्रवँशी, कु.खिलप्रभा साहू, कु. पारखी महोबिया, कु.धृति नेताम, कु.भावना नेताम, को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।एक प्रश्न के उत्तर में श्री झमेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि एक विद्यार्थी के लिए माता-पिता एवम गुरुजनों से बढ़कर कोई अच्छा मेंटर नही हो सकता। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, समाजसेवी श्री मनभावन सिंह उइके ने कहा कि यदि सच्ची लगन हो तो प्रत्येक विद्यार्थी अपनी मन चाही मंजिल को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि वे हर कदम पर विद्यार्थियों के साथ है और उन्हें अपना हरसम्भव तन मन धन से साथ देने के लिए कृत संकल्प है। विद्यार्थीगण एवम आये हुए अतिथियों ने श्री उइके जी का शिक्षा के क्षेत्र में काम करने हेतु उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी एवम मोटिवेशनल स्पीकर श्री पूनाराम सिन्हा ने भी विद्यार्थियों किया।अपने उद्बोधन में उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को भले ही एक टाइम का कम खाना खिलाना, पर उनके शिक्षा में कोई कमी मत आने देना। कार्यक्रम को श्रीमती उषा यदु एवम श्रीमती त्रिनेत्रा साहू ने भी संबोधित किए। इस सम्मान कार्यक्रम में श्रीमती ममता देवांगन, श्रीमती शांति साहू, श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती अन्नपूर्णा साहू, श्रीमती साहस बाई बघेल, श्रीमती सरस्वती यदु, श्रीमती पिंकी साहू, श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती विश्वशा बाई,कु. हेमलता, कु. नीलम नेताम, कु. यमुना पटेल, कु. प्रीति वर्मा. कु. हेमलता, कु. उमेश्वरी वर्मा, कु. मीनू पटेल, कु. लक्ष्मी यादव, कु. यमुना पटेल, कु. कविता पटेल, श्री भूपेंद्र कुमार माली, नेहा सिन्हा, कीर्ति ठाकुर आदि समिल्लित थे। कार्यक्रम का संचालन धन्यवाद धनेश सिन्हा ने किया एवम धन्यवाद ज्ञापन झमेश्वर प्रसाद साहू ने किया। यह जानकारी धरम सिन्हा ने दिया।