राजनांदगांव। 30 मई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अय्यूब गोरी ने कहा कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए एक भी ऐसा कांग्रेसी नहीं मिला जिसे वह अपना उम्मीदवार बना पाती । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही कांग्रेसियों को छल रही है।
राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद श्री अय्यूब गोरी ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश से एक भी राज्यसभा के लिये उम्मीदवार नहीं मिला है। राज्यसभा के लिये प्रदेश के किसी भी कांग्रेसी को उम्मीदवार नहीं बनाया जाना. छत्तीसगढ़ के जनमानस का अपमान है. इस पूरे प्रदेश में कांग्रेस का एक भी योग्य उम्मीदवार नहीं है, जिसे राज्यसभा के लिये उम्मीदवार बनाया जा सकता था।उन्होंने कहा कि एक बार फिर से कांग्रेस ने राज्य से बाहर का उम्मीदवार दिया है. कांग्रेस ने पूर्व में भी मोहसिना किदवई और फिर टीएस तुलसी को अपना उम्मीदवार बनाया था। एक बार फिर राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने दोनों प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के बाहर से चुने हैं. इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ के लोगों को प्रतिनिधित्व देना ही नहीं चाहती है.