प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को जिला भाजपा द्वारा महावीर चौक के पास ओवर ब्रिज के नीचे गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार में कोयला चोर, रेत माफिया और शराब माफिया को पूरा संरक्षण है। यहां पूर्व कलेक्टर कोयला चोरों की शिकायत करते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर हो जाती है।
यहां कोयला चोरों को संरक्षण दे रहे। चोरों पर एफआईआर नहीं होती। शिकायतकर्ताओं पर मामला दर्ज होता है। नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली में प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेसी क्यों डरते हैं। कांग्रेस के लोग नेशनल हेराल्ड के मामले में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। जो सच है तो बताना चाहिए। ईडी के आगे तो बयान काम आएगा हल्ला नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभ को सामने रखा। आयोजन में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, सांसद संतोष पांडेय, मोहन मंडावी, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, महामंत्री सचिन बघेल, दिनेश गांधी, पवन मेश्राम आदि उपस्थित रहे।