प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा डॉ. नीरेंद्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर अग्रसर है। पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री ने देश और जनता के हित में कई बड़े और दूरगामी फैसले लिए।
डॉ. नीरेंद्र साहू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व को कोरोना महामारी से लड़ने का मंत्र दिया तो चीन की चालबाजियो की काट भी दी। हमारा देश सोलर सेक्टर के साथ ही स्पेस सेक्टर में भी आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार ने देश में कई सुधार किए। गरीब परिवारों को मुफ्त में 5 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान कार्ड दिया ।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के घर बने, उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिले ।स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को शौचालय के लिए 12 हजार रुपये मिले। गांव-गांव तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाई गई तो ,नल जल योजना के तहत घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है ।मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था के डिजिटाइजेशन का बड़ा अभियान चलाया। प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने की वजह से रिश्वतखोरी कम हुई है। सरकार और नागरिक के बीच जो भी बिचौलिए होते थे, उस प्रथा को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने सीधे लाभार्थी के खाते में पैसे ट्रांसफर करना शुरू किया। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देश के किसानों को मिल रहा है किसान सम्मान निधि की राशि है जो सीधे किसानों के बैंक खाते में पहुंच रहे हैं।