जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू आरिजिन की अंतरिक्ष के लिए दूसरी टूरिस्ट उड़ान में जाने वाले एंटरप्रेन्योर ग्लेन डी वराइस की गुरुवार को न्यू जर्सी में एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। वं 49 वर्ष के थे। उनकी मौत से शोकाकुल पिता ने बताया कि वराइस बहुत ही बेहतरीन शख्स थे।
सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने नीले रंग के फ्लाइट सूट पहने हुए थे जिसपर सफेद रंग से कंपनी का नाम ब्लू ओरिजिन लिखा हुआ था। सबने ब्लू आरिजिन के न्यू शेफर्ड रॉकेट-कैप्सूल ने दूसरी बार अंतरिक्ष में उड़ान भरी और इनकी अंतरिक्षयात्रा सफल हुई। इनमें कनाडाई अभिनेता विलियम शैटनर भी शामिल थे। यात्रा पूरी करते ही उन्होंने इतिहास रच दिया और अंतरिक्ष की सैर करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज शख्स बन गए।
सभी ने ब्लू ओरिजिन की लॉन्च साइट से उड़ान भरी, जो टेक्सास शहर के बाहर ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 20 मील (32 किमी) की दूरी पर स्थित है। चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने लगभग तीन से चार मिनट तक भारहीनता का अनुभव किया और अंतरिक्ष की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमा से ऊपर तक की यात्रा की, जिसे कर्मन रेखा के रूप में जाना जाता है।