धमतरी 04 जुलाई 2020. राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम पढ़ई तुंहर दुआर के सुचारू संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी के प्राचार्य श्री आर.के. गुप्ता को जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि राजीव गांधी शिक्षा मिशन के प्रोग्रामर महेश वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी के ए.बी.ई.ओ. अथर्व शर्मा को मीडिया प्रभारी और स.ग्रे-3 नंदकिशोर यादव को सहयोगी नियुक्त किया गया है।
Related Stories
lokesh sharma
September 29, 2025
lokesh sharma
September 25, 2025