नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप के तीसरे दिन मंगलवार (22 नवंबर) को अर्जेंटीना का सामना सऊदी अरब से है। अर्जेंटीना की टीम यह मैच अपने नाम कर जीत के साथ विश्व कप अभियान शुरू करना चाहेगी। इस मैच में लियोनल मेसी सहित कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे।अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई थी, लेकिन वह मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और इस मैच में मैदान पर दिखेंगे। मैच से पहले मेसी के गोल्डन बूट्स की फोटो भी सामने आई है, जिन्हें पहनकर वह आज का मैच खेलेंगे।सऊदी अरब के सलेम अल डवरासी सहित कई खिलाड़ी अर्जेंटीना के लिए खतरा बन सकते हैं। हालांकि, अभी तक डवरासी की जगह टीम में पक्की नहीं है। ऐसे में सऊदी अरब की टीम अपने खेल से अर्जेंटीना को चौकाना चाहेगी। हालांकि, यह इस टीम के लिए आसान नहीं होगा।नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज (22 नवंबर) विश्व कप का तीसरा दिन है। टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना सऊदी अरब से है। ग्रुप-सी में दोनों टीमों की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। स्टार खिलाड़ियों से भरी अर्जेंटीना की टीम विश्व कप जीतने की भी प्रबल दावेदार है और इस मैच में जीत के साथ खिताब जीतने की लिए अपनी दावेदारी और पुख्ता करना चाहेगी।