भिलाई। फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद एक नाबालिग को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपित को नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद भाटापारा बलौदाबाजार निवासी आरोपित नीलकमल भाट उर्फ नानू (18) ने पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। वो उसे 17 अप्रैल को अपने साथ भगाकर ले गया था और उसे कुछ दिनों तक सिमगा में छिपाकर रखा था।
आरोपित के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस, आरोपित तक पहुंची और पीड़िता को उसके कब्जे से बरामद किया। आरोपित ने अपने बयान में दुष्कर्म करने की पुुष्टि की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा अलग से जोड़ी गई। आरोपित को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।