जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में पुलिस विभाग द्वारा सिटी सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों पर अब तीसरी आंख से पैनी नजर रखी जा रही है। बलौदाबाजार शहर में सिग्नल जंप करने वाले ऐसे 28 वाहन चालक अब पुलिस के लपेटे में आए हैं।जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में पुलिस विभाग द्वारा सिटी सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों पर अब तीसरी आंख से पैनी नजर रखी जा रही है। बलौदाबाजार शहर में सिग्नल जंप करने वाले ऐसे 28 वाहन चालक अब पुलिस के लपेटे में आए हैं। ट्रैफिक सिग्नल जम्प कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक अब कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन चालकों की पहचान कर नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस जारी करने बाद 4 वाहन चालकों द्वारा चालान की राशि भी जमा कराई गई है। वहीं, इससे दूसरे वाहन चालकों में भी दहशत नजर आ रही है, जिससे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अब यातायात की सुदृढ़ व्यवस्था में भी मदद मिल रही है।विदित हो कि बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में 24 घंटे सतत् निगरानी, अपराधियों की धरपकड़ व समुचित कानून व्यवस्था के लिए सिटी सर्विलांस सिस्टम का निर्माण किया गया है। शहर प्रवेश करने वाले व शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों में अत्याधुनिक स्तर के सीसीटीवी कैमरों को स्थापित कर सतत निगरानी व्यवस्था संचालित की जा रही है। इस व्यवस्था का उपयोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की पहचान में भी किया जा रहा है। ट्रैफिक सिग्नल पर कई वाहन खासकर मोटर साइकिल वाहन चालक फर्राटेदार बाइक से रेड सिग्नल होने के बाद भी तेज गति से निकल जाते हैं। वाहन की गति तेज होने से वाहन को पकडऩा अथवा उसका नंबर नोट करना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को दूर करने व ट्रैफिक सिग्नल में नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिएु सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।सिटी सर्विलांस सिस्टम की टीम द्वारा प्रभारी प्रधान आरक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में बलौदाबाजार शहर के गार्डन चौक व अंबेडकर चौक में सिग्नल जम्प कर व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान की जा रही है। अब तक कुल 28 ऐसे वाहन चालकों की पहचान कर ली गई है।ट्रैफिक सिग्नल जम्प करने वाले वाहन चालक कार्रवाई से अब नहीं बच पाएंगे, तीसरी आंख की रहेगी पैनी नजर