कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव के पास शनिवार की देर शाम बरातियों से भरी बोलेरो ट्रैक्टर ट्रांली से आमने सामने भिड़ गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए, इसमें ट्रैक्टर सवार एक ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।वहीं दूसरें घायलों की गंभीर हालात बनी हुई है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उधर घटना से मृतक के गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के बेरुकी जमदरा निवासी रामविलास सिंह के भतीजे अंकित सिंह की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के सिंहासन गांव में 20 मई को थी। इसके लिए अंकित सिंह का भाई विपिन सिंह अपने दोस्तों के साथ बेलोरो से बारात में जा रहा था। अभी बोलेरो कि वह जैसे ही कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव के पास स्थित अवधेश स्मृति इंटर कॉलेज के पास पहुंचा था कि घोसी ब्लाक के रसडी़ से बिजली विभाग का कार्य कर के वापस आ रही ट्रैक्टर ट्राली से भिड़त हो गई। आमने सामने भिड़त होते ही दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो सवार में चीख पुकार मच गई और उधर ट्रैक्टर सवार भी चिल्ला पड़े।आस पास मौजूद राहगीर दौड़कर बोलेरो तथा ट्रैक्टर के पास पहुंचकर पहले बोलेरो सवार सभी को एक एक कर के बाहर निकाला।हादसे में बोलेरो सवार विपिन सिंह 18 पुत्र स्वर्गीय लल्लन सिंह, हिमांशू सिंह 17, प्रिंस सिंह 18, बोलेरो चालक फरीद 45 पुत्र अख़्तर तो ट्रैक्टर चालक नन्दू राजभर, ट्रैक्टर सवार रामबचन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां रामबचन की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रामबचन राजभर की मौत हो गई।बोलेरो चालक पर मुकदमा दर्जमऊ।हादसे में मृत रामबचन के पुत्र रामप्रसाद ने बोलेरो चालक के विरुद्ध तहरीर दी, पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। मुकदमे में आरोप लगाया कि मृतक रामबचन राजभर रसड़ी से काम कर के ट्रैक्टर से अपने घर आ रहा था। जहां बोलेरो चालक के लापरवाही से बोलेरो ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया जिसमें मेरी पिता की मौत हो गई।