कैलाश नगर में स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय से 5 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी गई रकम बिजली बिल के भुगतान की है, जिसे अवकाश होने के चलते कंपनी के एटीपी रूम के लॉकर में रखा गया है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस की टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।
घटना 22-23 मई के दरमियानी रात की है। इसकी जानकारी सोमवार सुबह कंपनी के कर्मचारियों को लगी। इसके बाद मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक बिजली कंपनी में रोजाना बिल भुगतान की राशि कंपनी अफसरों के माध्यम से बैंक में जमा कराई जाती है। रोजाना औसत 5 लाख रुपए का कनेक्शन बिजली बिल से कंपनी में पहुंचता है।
लेकिन शनिवार-रविवार को अवकाश होने के चलते दो दिन के कलेक्शन की राशि लगभग बैंक में जमा नहीं हो पाया था। जिसे कार्यालय परिसर में मौजूद एटीपी रूम के लॉकर में रखा गया था। जहां 22-23 मई की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी दाखिल हो गया। जिसने एटीपी में तोड़फोड़ के बाद कमरे में रखे लॉकर का चादर काटकर उक्त रकम की चोरी कर ली है।