राजनांदगांव। खैरागढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी विवेक बिसेन पर एक स्वास्थ्यकर्मी ने गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। कर्मचारी ने इस आशय की शिकायत खैरागढ़ कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरकामटोला में सहायक ग्रेड तीन के पद पर पदस्थ हरिओम शर्मा ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि उसकी अनुकंपा नियुक्ति लगी है। वह आज सरकारी काम को लेकर बीएमओ आफिस गया था, वहां यह जानकारी ली कि बीएमओ घर पर है तो वह उनके निवास स्थान पर चला गया। श्री शर्मा ने कहा कि मरकामटोला में जीवनदीप समिति का चार्ज अनियमित कर्मचारी के पास है। नियमितकर्मी के रहते हुए भी अनियमित कर्मी को चार्ज दिए जाने को लेकर उन्होंने कई बार बीएमओ को सौंपा था। उन्होंने बताया कि अनियमितकर्मी के हड़ताल पर जाने के कारण स्वास्थ्य केंद्र में दिक्कतों को लेकर जानकारी देते मुझे चार्ज देने का जैसे ही आग्रह किया, वैसे ही बीएमओ श्री बिसेन ने मेरे स्वगीय पिता का नाम लेकर गाली-गलौज की। श्री शर्मा ने इस आशय की शिकायत कलेक्टर से करते कार्रवाई की मांग की है।