राजनांदगांव में कई गैस सिलेंडर फटे
राजनंदगांव । गौरव पथ में गैस रिपेयरिंग सेंटर में एक साथ चार पांच गैस सिलेंडर के भारी धमाके के साथ फट जाने से आग धधकने के समाचार हैं जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना आज शाम 6:19 बजे की है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पहुंच कर बचाव कार्य में लग गई है सन सनीखेज खबर के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट रही है जान माल के नुकसान की खबर अभी नहीं है प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान का नाम सिन्हा गैस रिपेयरिंग सेंटर था।
नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने कहा कि वे मौके पर तो नहीं है लेकिन फोर्स भेज दिए हैं मिली जानकारी के अनुसार इस घटना से जनहानि नहीं हुई है मिली जानकारी के मुताबिक एक के बाद एक 5 -7 सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है और दुकानों में आग फैल गई है जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना स्थल गौरव पथ स्टेडियम रोड में जहां पर समाप्त होता है वहीं पर से कमला कॉलेज जाने वाले मार्ग में है। सनसनीखेज खबर के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटने लगी