Rajnandgaon- बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 सितंबर को राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण को रद्द करने का फैसला सुनाया था। इसके अनुसार एसटी आरक्षण वर्तमान में 32 प्रतिशत था, जो अब घटकर 20 प्रतिशत हो गया है। इसके बाद से आदिवासी वर्ग राज्य सरकार से नाराज है। हालांकि मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।
छत्तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण कटौती पर हंगामा जारी है। एक ओर जहां मंगलवार को पूरे प्रदेश में आदिवासी समाज प्रदर्शन और चक्काजाम कर रहा है, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया है। राजनांदगांव के डोंगरगढ़ दौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, भाजपा के पापों को हम लोग ढो रहे हैं। सुधार करने के लिए एक और दो तारीख को विशेष सत्र बुलाया गया है। इसे ठीक कर लिया जाएगा।
डोंगरगढ़ विधानसभा के घुमका और बेलगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। पारदी जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री बघेल ने घुमका ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने और पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुन निराकरण के निर्देश दिए।
घुमका में की घोषणाएं
- घुमको बनेगी नगर पंचायत।
- घुमका में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
- घुमका को तीन महीने में पूर्ण तहसील क्रियान्वयन करने की घोषणा।
- बघेरा में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।
- रुसे बांध से नहर लाइनिंग की घोषणा।
- घुमका से गोपालपुर सड़क चौड़ीकरण की घोषणा।
- तेंदुनाला जलाशय में नहर लाइनिंग और उसके विस्तार की घोषणा।
- जेवर कट्टा जलाशय में नहर लाइनिंग के कार्य की घोषणा।
- हडुवा, खारा और मुरमुंदा में हाई स्कूल से हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन।
- मुख्यमंत्री ने लोगों से पराली नहीं जलाने की अपील की
- घुमका से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेलगांव पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि, समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं। किसानों, वनांचल मे रहने वाले आदिवासी भाइयों, किसान, भूमिहीन मजदूरों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोगों ने पैरा (पराली) न जलाने की अपील की। कहा कि उपयोग से अधिक पैरा को गौठानों में दान करें। इस पैरे का इस्तेमाल गौठानों में मवेशियों को चारा खिलाने के लिए किया जा सकता है।
- बेलगांव में यह घोषणाएं की
- ग्राम बेलगांव में निस्तारी तालाब का सौंदर्यीकरण और नाली निर्माण किया जाएगा।
- देवकट्टा जलाशय की नहरो का सीसी लाइनिंग का कार्य करवाया जाएगा।
- कुकरापाट जलाशय का निर्माण कराया जाएगा।
- मुढ़ीपार में पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी।
- टोला गांव में सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी।
- हाई स्कूल गाड़ाघाट व घोटिया के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन करेंगे।
- हायर सेकेंडरी स्कूल टोला गांव जो हाई स्कूल भवन में संचालित है, उसके लिए दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा।
- ठेलकाडीह के हायर सेकेंडरी स्कूल में भी दो अतिरिक्त कमरे बनवाएंगे।