भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बिलावल के सामने ही कहा था कि वे एससीओ में आतंक की इंडस्ट्री का प्रवक्ता बन कर आए हैं। इसे लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने अपने देश की मीडिया से बातचीत की।
शंघाई सहयोग सम्मेलन (एससीओ) में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय भारत दौरे पर आए बिलावल भुट्टो जरदारी समिट खत्म होते ही पाकिस्तान लौट गए। भारत में एससीओ सम्मेलन में आतंकवाद के मुद्दे पर घिरने के बाद बिलावल ने पाकिस्तान की जमीं से इस कार्यक्रम को लेकर बयान भी जारी किया है। उन्होंने एससीओ बैठक को पाकिस्तान के लिए सफलता करार दिया है। हालांकि, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की तरफ से आतंकवाद के मुद्दे पर घेरे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने (जयशंकर ने) जो भी कहा वह उनकी मर्जी है। SCO Meeting: ‘बिलावल आतंक की इंडस्ट्री का प्रवक्ता बनकर आए’; जयशंकर बोले- कश्मीर भारत का था, है और रहेगा