रायपुर, 09 जून 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा के पुलिस लाईन हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। वन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर एवं जनप्रतिनिधियों ने बैगा एवं आदिवासियों के विशेष श्रृंगार बिरनमाला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा भी कवर्धा पहुंची।