मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शासकीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगाँव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शासकीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगाँव के मैदान में आयोजित सामाजिक अधिकार सम्मेलन में शिरकत करने पहुँचे।
मंच पर अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के प्रतिनिधि मौजूद हैं।
सामाजिक अधिकार सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ और गमछा भेंटकर स्वागत किया।





समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया और आभार जताया।
भेंट-मुलाकात, सामाजिक अधिकार सम्मेलन, डोंगरगांव


मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा-धान ख़रीदी का कार्य 1 नवंबर से शुरू हो चुका है। धान के निंदाई, मिसाई से लेकर मंडी तक ले जाने जैसे अनेक कार्य हैं, उसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग यहाँ मौजूद हैं ऐसे में मैं आपकी धन्यवाद देता हूँ।
यहाँ मौजूद लोग मेहनतकश लोग हैं। यहाँ मौजूद लोगों का समाज मेहनतकश लोगों का समाज है। जब भी श्रम का सम्मान होता है तब समाज उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ता है।
आज धान ख़रीदी के एवज़ छत्तीसगढ़ में जितना पैसा मिल रहा है, देश में कहीं और इतना पैसा नहीं दिया जा रहा है। हमारी सरकार किसानों की मेहनत का सम्मान करती है।