रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक मामलों की वापसी के लिए सोमवार को मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक हुई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास पर हुई बैठक में मंत्री शिव डहरिया, अनिला भेड़िया, उमेश पटेल, एसीएस सुब्रत साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा मौजूद थे। मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने करीब एक घंटे प्रदेश के 46 राजनीतिक मामलों पर चर्चा की। समिति ने 32 राजनीतिक मामलों की वापसी पर सहमति जताई है।
कांग्रेस को 45 हजार करोड़ का कर्ज भाजपा सरकार से मिला विरासत में : मरकाम
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी उस आरोप को खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सवा लाख करोड़ का कर्ज लिया। मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार को 45 हजार करोड़ स्र्पये का कर्ज भाजपा सरकार से विरासत में मिला था। कांग्रेस ने तीन साल में 82 हजार करोड़ स्र्पये किसानों पर खर्च किया। मरकाम ने कहा कि पुरंदेश्वरी झूठे आरोपों केजरिये सांप्रदायिकता का जहर घोलकर छत्तीसगढ़ को अपमानित करना चाहती हैं।
जनता उनके दुर्व्यवहार और बदजुबानी से वाकिफ है। भाजपा नेताओं का चरित्र ही झूठ बोलकर अफवाह फैलाने वाला हो गया है। उन्होंने कहा कि कोंडागांव का विकास उनकी प्राथमिकता है। पुरंदेश्वरी के प्रलाप से हकीकत नहीं बदलने वाला है। कोंडागांव की जनता कांग्रेस शासन काल में हुए विकास और परिवर्तन को देख रही है। पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय महासचिव हैं, उन्हें झूठ बोलेने से परहेज करना चाहिए। हमने कोंडागांव में किसी पत्रकार के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। मरकाम ने पूछा, पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस के साथ गालीगलौच किया, उस पर क्या कार्रवाई की? क्या पुरंदेश्वरी इसका समर्थन करती हैं।