बांधाबाजार।ग्राम मांझी टोला में सत्यम ब्लड ग्रुप के तत्वाधान में 10 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही गोंडवाना समाज के कार्यक्रम में अन्य समाज सहित सभी लोगों के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं सामाजिक कार्यक्रम सफल रहा।सत्यम ब्लड ग्रुप के संयोजक चित्रांगन साहू ने बताया कि शिविर में 56 लोगों ने रक्तदान किया।रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सत्यम ब्लड ग्रुप के संयोजक चित्रांगन साहू, समाज अध्यक्ष विदेश तारम ,सुभाष परतेती नीलकंठ कोमरे ने सभी रक्त वीर और बिलासा ब्लड बैंक राजनांदगांव के समस्त स्टाफ एवं सभी सामाजिक बंधुओं का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।