कलेक्टर ने जनदर्शन कार्यक्रम में दो दिव्यांगजनो को ट्राईसाइकिल और एक दिव्यांग को श्रवण यंत्र प्रदान कर किया लाभान्वित
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दो दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और एक दिव्यांगजन को श्रवण यंत्र प्रदान कर लाभान्वित किया। इससे दिव्यांगजनों के चेहरे में मुस्कान आ गई। मुंगेली विकासखंड के ग्राम उसलापुर के 30 वर्षीय अस्थिबाधित दिव्यांग श्रीमती सफुरा ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे अस्थि बाधित दिव्यांग होने के कारण उन्हें चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर डॉ सिंह ने उनके आवेदन पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उन्हें तत्काल हस्तचलित ट्राई साइकिल प्रदान किया। इसी प्रकार पथरिया विकासखंड के ग्राम खपरी के 11 वर्षीय अस्थि बाधित कु.पल्लवी यादव ने विगत दिनों जन चाौपाल में अपनी समस्या बताई थी और ट्राई साइकिल की मांग की थी। कलेक्टर के निर्देश पर आज कु. पल्लवी यादव को भी हस्तचलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। वहीं जनदर्शन कार्यक्रम में एक 05 वर्षीय दिव्यांग्जन रागिनी बघेल को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर के हाथों दिव्यांगजनांे को सहायक उपकरण मिलने से उनकी जीवन जीने की राह आसान हो गई। इसके लिए दिव्यांगजनों ने कलेक्टर डॉ सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।