देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का एक और मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुंबई के धारावी में एक व्यक्ति कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। बीएमसी ने बताया कि व्यक्ति तंजानिया से लौटा था और उसे सेवेनहिल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।