राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज औरंगाबाद दौरे पर है। यहां दीक्षांत समारोह के मौके पर दोनों वरिष्ठ नेताओं को बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी.लिट) की उपाधि से नवाजा जाएगा।