-जनरल आब्जर्वर एवं कलेक्टर ने सभी प्रक्रिया अपने समक्ष कराया

मोहला 08 नवंबर 2023। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत मतदान कार्य संपन्न होने के उपरांत ईव्हीएम मशीन एवं वीवीपैड को शासकीय नवीन लाल श्याम शाह महाविद्यालय में बनायें गयें स्ट्रांग रूम में सीलिंग किया गया है। जनरल आब्जर्वर श्री शकील अहमद एवं कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने सभी प्रक्रिया अपने समक्ष कराया। स्कूटनी के साथ ही समस्त ईव्हीएम एवं वीवीपैड मशीनों का मिलान किया गया है। साथ ही साथ मतदान के दौरान उपयोग में आने वाले सभी प्रकार के प्रपत्रों, दस्तावेजों का मिलान एवं समीक्षा किया गया। इस दौरान राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं अभ्यर्थी उपस्थित थे।