मोहला 08 नवंबर 2023। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत 79.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार अंतिम आंकड़े प्रस्तुत कर दिया गया है। इसके अनुसार 78.81 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने एवं 79.93 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कुल मत प्रतिशत 79.38 प्रतिशत रहा है।