जी 20 की एक कड़ी यूथ (वाई) 20 अर्थात यूथ 20 समिट का आयोजन वाराणसी में किया गया था। इस आयोजन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी जी द्वारा किया गया। इस आयोजन में जी20 के सदस्य 19 देशों के प्रतिनिधियों के साथ ही अपने देश के शहरों के युवाओं को भी आमंत्रित किया गया था।

हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर पूरे देश में राज्यवार भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा किया गया था जिसमें से विजेताओं के नाम दिल्ली भेजे गये थे। उनमें से चार विजेताओं को आयोजन में बुलाया गया था। छत्तीसगढ़ से प्रथम होने के कारण छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व करने उन्नति तिवारी को चुना गया। उन्नति तिवारी, वर्तमान में जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगांव की कन्या शक्ति संयोजिका हैं। उन्नति ने एम.ए. अंग्रेजी साहित्य के साथ ही ट्रेवल एण्ड टूरिज्म में डिप्लोमा किया हुआ है। वे भाजपा की वरिष्ठ नेत्री छाया तिवारी की पुत्री हैं।

उन्नति तिवारी ने बताया कि जहाँ एक ओर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने से गर्व की अनुभूति हुई वहीं देश विदेश के युवाओं और केन्द्रीय मंत्री माननीय अनुराग ठाकुर जी से मिलकर, चर्चा कर नई नई बातों को जानने का अवसर मिला। यही मोदी सरकार की विशेषता और खूबसूरती है कि जो बिना किसी पहुँच और सिफारिश के एक योग्य किन्तु अनजान व्यक्ति का चुनाव हो जाता है।
अन्त में उन्नति तिवारी ने राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को अपने चुनाव के लिये धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।
छाया तिवारी
बल्देवबाग, राजनंादगांव