0 श्रमिकों के हित में होगी प्राथमिकता
राजनांदगांव। शहर के ब्राह्मणपारा निवासी योगेशदत्त मिश्र को छत्तीसगढ़ शासन ने श्रम कल्याण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को उन्होंने रायपुर स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते समय विभागीय अधिकारियों और कर्मियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
योगेशदत्त मिश्रा को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष पद मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। वे लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और श्रमिक वर्ग से गहरा जुड़ाव रखते हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाना और श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए समयबद्ध पहल करने का आश्वासन भी दिया।
श्री मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात तत्काल ही विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉक्टर रमन सिंह जी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया फिर वे दूसरे दिन प्रदेश के मुखिया माननीय श्री विष्णुदेव साय जी से भेंट मुलाकात की उनसे विभाग को और अधिक गतिशील बनाने के लिए भविष्य में मदद देने का आग्रह किया।