0 कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की दी चेतावनी 0 हिट एंड रन का मामला दर्ज करने की मांग
बीते 23 मई 2022 को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एसडीओ पी एस दीवान ने शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक 120 किलोमीटर की रफ़्तार से वाहन चलाते हुए शहर के होनहार युवा यश चौथवानी को अपने चपेट में ले लिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में एसडीओ पी एस दीवान पर धारा 279 /337/304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई और उसी दिन थाने से उसे जमानत भी दे दिया गया । लेकिन विभाग की ओर से एसपी दीवान पर अब तक किसी भी प्रकार की कोई विभागीय कार्यवाही नहीं हुई जिसकी वजह से अब भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता के नाम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमे दीवान पर विभागीय कार्यवाही करने की बात कही गई है अन्यथा 48 घंटे के भीतर दीवान पर विभागीय कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है ।
0 गृहमंत्री पर दीवान को बचाने का लगाया आरोप
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री व् लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हीं के दबाव में पीएस दीवान पर हिट एंड रन का मामला दर्ज नहीं हुआ है और अब तक कोई विभागीय कार्यवाही नहीं हुई है जबकि अब तक उसे निलंबित या बर्खास्त कर दिया जाना था। भाजयुमो ने मांग की है कि इस मामले में हिट एंड रन का अपराध भी दर्ज किया जाए अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री जिले में आएंगे तो उन्हीं के समक्ष इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
0 पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध ( बॉक्स में )
इस मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध नजर आती है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद जब ११२ की टीम वहां पहुंची तो पहले वो दिवान को अस्पताल ले गए जबकि यदि यश को तत्काल इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। इसी तरह डाक्टरी मुलाहिजा के दौरान भी दीवान की शराबखोरी को दरकिनार कर दिया गया जबकि वो बहुत नशे में थे 0 ज्ञापन सौंपने के दौरान ये लोग रहे प्रमुखता से मौजूद -कार्यक्रम के दौरान गोलू गुप्ता , आशीष डोंगरे , देवाशीष झा , पिंटू वर्मा , ज्ञानेश गुप्ता , शिवम् यादव , उज्जवल कसेर, जय शर्मा , चेतन यादव , आशुतोष सिंह , परमानंद सेन , प्रखर श्रीवास्तव , प्रह्लाद सिन्हा , प्रवीण शुक्ला , सुवितेश श्रीवास्तव, सोमेश मानिकपुरी , सत्यम मिश्रा , विजेंद्र कुमार आर्या , टिकेश्वर सिंह , आशु डहरिया , अंशुल श्रीवास्तव , हिमांशु सोनवानी , मनोज साहू , जैकी सोनकर , अमितेश झा , सोहन साहू , कृष्णा निषाद , नीरज शर्मा , रोहित सिन्हा , नरेंद्र देवांगन , विकास साहू , भूपेश साहू, अर्जुन राजपुरोहित, गीतेश्वर श्रीवास , अशोक सिन्हा , प्रजव्वल गुप्ता , रवि बंजारे , संस्कार झा , अभिषेक शर्मा , अनुराग श्रीवास्तव , अजय ध्रुव , प्रदीप दास सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता व् पदाधिकारी उपस्थित रहे।