20 दिनों से बंद है लाईटे
राजनांदगांव। कहते हैं अंधेरा अपराध को जन्म देता है और हमारा व्यस्तम मार्ग में से एक चौपाटी मार्ग विगत बीस दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। नगर निगम शायद किसी दुर्घटना के इंतजार में है।
चौपाटी रोड जो कि रानीसागर से लगा हुआ है जहाँ शाम से काफी चहल पहल शुरू हो जाती है, ऐसे व्यस्त मार्ग की विद्युत पोल की लगभग सभी लाईटे विगत् बीस दिनों से बंद पड़ी हुई है। गरमी का समय होने के कारण रात के वक्त शहरवासी थोड़ी ठंडकता की तलाश में रानी सागर के किराने आपको बैठे नजर आयेगें ऐसे में इस क्षेत्र का अधेरे में डूबा रहना किसी दुर्घटना को आमंत्रित करता हुआ दिखाई देता है। नगर निगम जरा नींद से जागें और अपनी कार्यक्षमता को थोड़ा गतिप्रदान करें ताकि चौपाटी मार्ग पहले की तरह जगमगा उठे।