राजनांदगांव। पेण्ड्री (सुकुल दैहान) राजनांदगाँव (छ.ग.) में सदगुरू कबीर साहेब गुरूकुल विद्यालय के बच्चों को अन्तर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त चुरामणी साहेब व छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता भागवत साहेब ने मिठाई बांटे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बताया कि आज स्कूल में शिक्षा तो मिल रहा है लेकिन संस्कार नही मिल पा रहा है इस बात का चिंता जाहिर करते हुए बच्चों को समझाये, विद्यार्थीकाल में शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी बहुत जरूरी है, क्योंकि अच्छे संस्कार सेे अच्छे समाज का निर्माण होता है। यह जानकारी अन्तर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता साहू नेे दी।