राजनांदगांव। खाद्य विभाग ने अन्नपूर्णा डेयरी में आज छापा मारकर कार्यवाही की जिसमें 7 सिलेंडर जप्त किए, जो व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे थे। जिसके संबंध में संबंधित फार्म के पास कोई भी प्रमाणित दस्तावेज नहीं था कि सिलेंडर कहा से मंगवाया गया है।
इस मामले में अंगद ठाकुर और पुष्पांजलि ने छपे की कार्यवाही को पूर्ण किए है। इस कार्रवाई से डेयरी व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।
जल्द ही मामला न्यायालय कलेक्टर राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।