राजनांदगांव | आबकारी विभाग की टीम ने चिचोला क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जब्ती कार्यवाही की है।
ग्राम चारभाठा में आरोपी डोमेश देवांगन के कब्जे से 18 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं, घोरतालाव में 61 लीटर महुआ शराब लावारिस हालत में मिली, जिसे जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
यह कार्रवाई उप निरीक्षक राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।