राजनांदगांव, 29 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोग एवं मण्डलों में पदाधिकारियों और सदस्यों की आज नियुक्ति कर दी है। इसी क्रम में शहर के इंदिरा नगर-झूलेलाल वार्ड के पूर्व पार्षद और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के 3 बार अध्यक्ष व शहर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अशोक पंजवानी को राज्य सरकार द्वारा सिंधी अकादमी बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। राज्य सरकार द्वारा आज जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार सिंधी अकादमी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के राम गिडलानी, उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर जिले के नानक रेलवानी तथा सदस्य पद पर राजनांदगांव के अशोक पंजवानी, डोंगरगांव के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुरली पंजवानी को नियुक्त किया गया है। श्री पंजवानी ने अपनी इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार सहित जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया है। श्री पंजवानी को सिंधी अकादमी बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।